{"_id":"611d4e318ebc3e79cc143118","slug":"mission-shakti3-will-start-on-21-august-jpnagar-news-mbd3996721180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति तीन का आगाज 21 को, उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति तीन का आगाज 21 को, उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति चरण तीन का आगाज 21 अगस्त से होगा। विभागाध्यक्ष कार्ययोजना तैयार कर सीडीओ कार्यालय में उपलब्ध करा दें। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम होगा। एलईडी टीवी लगाई जाएगी इसके जरिए लखनऊ के कार्यक्रम का सुबह 11 बजे से प्रसारण होगा इसके अलावा योजनाओं के बारे में लोग रूबरू हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कक्ष के शुभारंभ की तैयारी कर लें। यहां पर 200 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। डीपीआरओ से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति पुरस्कार/सम्मान के लिए महिलाओं का चयन कर लिया जाए। महिला डॉक्टर्स, नर्स आदि, सुरक्षा क्षेत्र से महिला पुलिस/पीआरडी/होमगार्ड), महिला ग्राम प्रधान/सदस्य और महिला सभासद रहेंगी। इसके अलावा स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य/अध्यक्ष जबकि शिक्षा क्षेत्र से (बेसिक/माध्यमिक/उच्च शिक्षा प्रत्येक से पांच महिला शिक्षक रहेंगी जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं को भी सम्मानित करना है। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह, डीडीओ प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।