फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Miscreants robbed e-rickshaw driver by making him unconscious in amroha

सवारी बन आए लुटेरे: ई-रिक्शा को बैठने के लिए दिया हाथ, रास्ते में चालक को पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, फिर लूटकर भागे

Wed, 13 Apr 2022 09:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 09:50 PM IST
सार

अमरोहा बावनखेड़ी इलाके में सवारी ढोने के दौरान दो युवक मिले। उन्होंने गेहूं की बोरी पड़ोस के गांव भगवानपुर माछरा पहुंचाने की बात की। रास्ते में ही चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसके कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Miscreants robbed e-rickshaw driver by making him unconscious in amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर बदमाश ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। चालक एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्जकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी जयपाल ई-रिक्शा चलाकर घर खर्च चलाता है। मंगलवार की सुबह वह ई-रिक्शा लेकर हसनपुर की ओर गया था। मंडी समिति से दो लोगों ने बावनखेड़ी चलने के लिए किराए पर ई रिक्शा तय किया। उसने दोनों लोगों को बावनखेड़ी छोड़ दिया। इस दौरान वहां पर दो अन्य युवक मिले। उन्होंने गेहूं की बोरी पड़ोस के गांव भगवानपुर माछरा पहुंचाने की बात की। रास्ते में ही चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसके कुछ देर बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चालक को रास्ते में एक खेत में फेंक दिया। परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे बेहोशी की हालत में वहां से लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर चालक ने घटना की जानकारी दी। बताया कि जेब में पांच हजार रुपए भी रखे हुए थे। चोरों ने वह भी साफ कर दिए। उधर गांव सिहाली जागीर के जंगल में ई-रिक्शा का सामान मिला है। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed