{"_id":"60f1da188ebc3e13531a60e7","slug":"mischief-arreasted-after-firing-jpnagar-news-mbd3959641121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में नर्स से लूटपाट के आरोपी की टांग में लगी गोली, एक सिपाही भी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में नर्स से लूटपाट के आरोपी की टांग में लगी गोली, एक सिपाही भी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नर्स से लूटपाट और जानलेवा हमले के आरोपी के साथ देहात थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वह टांग में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। बदमाश की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी पूनम ने बताया कि गुरूवार को मोहल्ला प्रीत विहार के निकट आम के बाग में बाइक सवार तीन बदमाशों ने नर्स के साथ मारपीट की थी। उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना में नामजद मुशीर और संजीव की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी और देहात थाना पुलिस को लगाया गया था। साथ ही क्षेत्र में मुखबिरी का बड़ा जाल बिछाया गया।
शुक्रवार की शाम एक मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर कांठ बाईपास के निकट घूम रहे हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसओ सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उक्सी रायपुर गांव के जंगल में दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर ली। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश की गोली लगने से कांस्टेबल लोकेश घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश मुशीर की टांग में गोली लगी। वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। उसका साथी संजीव निवासी मोहल्ला मोहम्मदी सराय ईख के खेतों से फरार हो गया। आरोपी मुशीर के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जंगल में कांबिंग की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ने खुद घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आरोपी मुशीर शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पुराने दस मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है।