फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   misbehave with police constable

चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से हाथापाई, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
misbehave with police constable
अमरोहा। चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने दो युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नौगावां सादात पुलिस संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवक को रूकने के लिए इशारा किया। बाइक के रूकते ही दोनों युवकों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शुभम गिल निवासी सुल्तानपुर इंतजाम अली खां थाना अमरोहा देहात और बसंत कुमार निवासी फाजलपुर थाना नौगावां सादात बताया। दोनों को थाने लाकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हाथापाई जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed