फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mis behave with dairey security guard

पुरानी रंजिश में डेयरी सुरक्षा गार्ड साथ गाली गलौज, लात घूंसों से पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
mis behave with dairey security guard
गजरौला। दबंग युवक ने रंजिश में एक डेयरी सुरक्षा गार्ड अपने दोस्त के साथ मिलकर पीटा और गालियां दीं। गार्ड के शोर मचाने पर कर्मचारियों को आता देख हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी कृष्णपाल सिंह गजरौला थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर एक डेयरी में सुरक्षा गार्ड है। क्षेत्र के ही कटाई निवासी नदीम डेयरी में वाहन चलाता था। जिसे छह महीने पूर्व डेयरी में चोरी करने के आरोप में निकाल दिया गया था। उसका शक था उसकी चोरी सुरक्षा गार्ड के तलाशी लेने के कारण पकड़ी गई। इसी कारण वह सुरक्षा गार्ड कृष्णपाल से रंजिश रखता था। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कृष्णपाल सुरक्षा ड्यूटी पर था। आरोप है कि इसी दौरान नदीम अपने तीन-साथियों के साथ आया और कृष्णपाल से गाली गलौज कर लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। उसके शोर मचाने पर डेयरी के कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कृष्णपाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नदीम व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट की एनसीआर दर्ज की। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed