{"_id":"62474f3891d8fc47431f9a5b","slug":"mis-behave-with-dairey-security-guard-gajraula-news-mbd4233663128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में डेयरी सुरक्षा गार्ड साथ गाली गलौज, लात घूंसों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में डेयरी सुरक्षा गार्ड साथ गाली गलौज, लात घूंसों से पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। दबंग युवक ने रंजिश में एक डेयरी सुरक्षा गार्ड अपने दोस्त के साथ मिलकर पीटा और गालियां दीं। गार्ड के शोर मचाने पर कर्मचारियों को आता देख हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरक्षा गार्ड को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी कृष्णपाल सिंह गजरौला थाना क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर एक डेयरी में सुरक्षा गार्ड है। क्षेत्र के ही कटाई निवासी नदीम डेयरी में वाहन चलाता था। जिसे छह महीने पूर्व डेयरी में चोरी करने के आरोप में निकाल दिया गया था। उसका शक था उसकी चोरी सुरक्षा गार्ड के तलाशी लेने के कारण पकड़ी गई। इसी कारण वह सुरक्षा गार्ड कृष्णपाल से रंजिश रखता था। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कृष्णपाल सुरक्षा ड्यूटी पर था। आरोप है कि इसी दौरान नदीम अपने तीन-साथियों के साथ आया और कृष्णपाल से गाली गलौज कर लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। उसके शोर मचाने पर डेयरी के कर्मचारी दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौपला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कृष्णपाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नदीम व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट की एनसीआर दर्ज की। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।