{"_id":"60467d178ebc3ed4c3762628","slug":"minor-gang-rape-turns-out-to-be-four-months-pregnant-dhanaura-news-mbd3821974163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चार माह की गर्भवती किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चार माह की गर्भवती किया
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। एक मोहल्ला निवासी 13 साल की लड़की से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे वह चार माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मामले का खुलासा पीड़िता की रिश्ते की ताई की नजर उसके बढ़ते हुए पेट पर जाने से हुआ। पूछताछ करने पर बालिका ने तीनों आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं। दो को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी 13 साल की बेटी बीते एक साल से एक व्यक्ति के घर पर झाडू-पोछे का काम करती है। शनिवार को पीड़िता की रिश्ते की ताई ने उसे अपने घर बुलाया। उसकी नजर अचानक उसके बढ़े हुए पेट की ओर गई तो उससे पूछताछ की गई। डरी सहमी लड़की ने ताई को सारी बात बता दी। ताई ने यह जानकारी पीड़िता की शादीशुदा बड़ी बहन को दी। उसने छोटी बहन से पूछताछ की तो उसने तीन लोगों के नाम बताए। इस पर प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने अपने साथ की गई दरिंदगी के बारे में बताया। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
लोक लाज की वजह से गर्भपात कराने ले गए थे परिजन
बताते हैं कि शनिवार को पीड़िता के गर्भवती होने का पता चलने पर परिजन लोक लाज से बचने के लिए उसका गर्भपात कराने के लिए एक महिला चिकित्सक के यहां गए थे। लेकिन महिला चिकित्सक ने पीड़िता के गर्भ के महीने व उसकी शारीरिक दुर्बलता को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए।