फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   minister

डिलीवरी के पांच-पांच हजार वसूलने पर भड़के मंत्री, बोले-दर्ज कराओ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
minister
अमरोहा। सूबे के स्वास्थ्य राज्य मंत्री के जिला अस्पताल निरीक्षण में अवैध वसूली का मामला सामने आया। मैटरनिटी विंग में पहुंचे मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल पूछा तो भर्ती महिलाओं ने सीजेरियन डिलीवरी के लिए स्टाफ पर पांच-पांच हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं पंखा बंद होने पर एक प्रसूता अल्ट्रासाउंड के रिपोर्ट कार्ड से बच्चे को हवा करती दिखी। महिला ने खाना नहीं मिलने का आरोप लगाया। खामियां देखकर मंत्री जी का गुस्सा भड़क गया। बोले, सीएमएस ये क्या हो रहा है। अवैध वसूली करने वाले स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। बाद में मंत्री जी के तेवर बदल गए। फोन कर डीएम को मरीजों से अवैध वसूली की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण के राज्य मंत्री अतुल गर्ग का रविवार को मंडलीय दौरा प्रस्तावित था। सबसे पहले वह बिजनौर पहुंचे। इसके बाद वह अमरोहा में जिला पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ गुफ्तगू की। इसके बाद जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग में इमरजेंसी सेवाओं का हाल जानने पहुंचे। ऑपरेशन के बाद वार्ड में भर्ती जच्चा-बच्चा का हाल जाना। कहा कि ऑपरेशन कराने के लिए स्टॉप को कितने रुपये दिए हैं। खाने-पीने की क्या व्यवस्था है। दवा समय से मिल रही है या नहीं। इस दौरान बरखेड़ा सादात की ऊषा पंखा बंद होने के कारण अल्ट्रासाउंड के रिपोर्ट कार्ड से बच्चे को हवा करती दिखी। उसने खाना नहीं मिलने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा कई मरीजों ने ऑपरेशन के नाम पर 5000- 5000 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। अवैध वसूली से लेकर जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर राज्यमंत्री का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने सीएमएस डॉ. रामनिवास से कहा कि ये क्या हो रहा है। मरीजों से अवैध वसूली करने वाले स्टॉफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके थोड़ी देर बाद डीएम उमेश मिश्र से फोन पर वार्ता कर अवैध वसूली की जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा। इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीज और तीमारदारों से बात की। इसके बाद वह मुरादाबाद के लिए निकल गए।
विज्ञापन

कोविड-19 वार्ड में नहीं जाना
अमरोहा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान राज्य स्वास्थ्य मंत्री कोविड-19 के लिए बने आइसोलेशन वार्ड से दूरी बनाते नजर आए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड के बारे में जानकारी देनी चाही तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि मुझे कोविड-19 वार्ड में नहीं जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ प्रसूताओं को दिए 100-100 रुपये शगुन
अमरोहा। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने मैटरनिटी विंग और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान मैटरनिटी विंग में भर्ती आठ प्रसूताओं को 100-100 रुपये बतौर शगुन दिए।
शौचालय का गेट टूटा मिला
अमरोहा। निरीक्षण के दौरान अमरोहा के मोहल्ला डांक बंगला निवासी पूजा ने शौचालय का गेट टूटने की शिकायत की। नौगांवा सादात निवासी सोनी और उसके पति ने किसी प्राइवेट लैब से जांच कराने ने की बात कही।

हाथ में ग्लव्स लेकर एक मिनट तक डस्टबिन तलाशते रहे स्वास्थ्य मंत्री
अमरोहा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग मैटरनिटी विंग से बाहर निकले। इस दौरान वह हाथों से ग्लव्स उतारकर डस्टबिन तलाशते रहे। लेकिन मैटरनिटी विंग के गेट पर डस्टबिन नहीं मिला। डॉक्टरों ने भी कोई जवाब नहीं दिया। करीब एक मिनट तक स्वास्थ्य मंत्री ग्लब्सों को हाथ में लेकर खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने ग्लव्स को गेट की बगल में बाउंड्री पर रखकर चले गए। मंत्री अतुल गर्ग के जाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी बृजेश सिंह ने चिकित्सकों को जमकर लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed