फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mini bus overturned uncontrollably while trying to save the bike on the highway

गजरौला में बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mini bus overturned uncontrollably while trying to save the bike on the highway
गजरौला में हाईवे पर पलटी मिनी बस । - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। उत्तराखंड घूमने जा रहे दिल्ली के रोहिणी निवासी परिवारों की मिनी बस सामने से आई बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। मिनी बस में 14 सदस्य सवार थे। बस में सवार दंपति व उनकी बेटी सहित सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से हाईवे पर हलका जाम भी लग गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दिल्ली के रोहिणी निवासी सुनील कुमार व उनके परिचित मिनी बस में सवार होकर उत्तराखंड के रामनगर स्थित कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे। बस में बच्चों सहित 14 लोग सवार थे। तकरीबन छह बजे बस गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर मतवाली नदी की पुलिया पर पहुंची थी। तभी सामने से बाइक सवार आ गया। पुलिया पर मार्ग संकरा होने के कारण मिनी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार सुनील कुमार, उनकी पत्नी नीलम व बेटी तानिया सहित सभी सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर मिनी बस सीधी कराई। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि हाईवे पर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। उसमें बच्चों सहित 14 लोग सवार थे। मामूली रूप से घायल हुए थे। जिनको पड़ोस के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। दूसरे वाहन से सभी लोग वापस दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद लग गया था जाम
गजरौला। बाइक को बचाने के चक्कर में हाईवे पर संकरी पुलिया पर मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से हल्का जाम भी लग गया। दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। उधर हादसे की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। कॉल कर बुलाई क्रेन से मिनी बस को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed