फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mill will purchase sugar cane

किसानों के खेत से पूरे गन्ने को खरीदेगी सरकार, मिलेगी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
mill will purchase sugar cane
अमरोहा। चीनी मिलों को किसानों के गन्ने को पूरी खरीदारी करनी होगी। इसके लिए गन्ना विभाग ने चीनी मिलों को आदेश जारी कर दिया है। इस कवायद से किसानों को सहूलियत मिलेगी। चीनी मिलों के क्रय केंद्रों में गन्ने की खरीदारी चल रही है। गन्ना का 11 पखवाड़ा मार्च के अंतिम और अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरूहोगा। महकमे की ओर से मार्च में सर्वे शुरू हो सकता है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 94,952 हेक्टेयर में गन्ने की बोआई हुई है। यहां के किसानों का गन्ना 11 चीनी मिलें खरीदती हैं। गन्ना विभाग में 12 पखवाड़ा यानी छह महीने के पेराई का सीजन होता है। नवंबर से चीनी मिलों में पेराई शुरूहुई है। अब तक चीनी मिलों ने कुल 275 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी कर ली है। किसानों के गन्ने की पर्ची एमएमएस से जारी की जा रही है। इसके चलते उन्हें क्रय केंद्र का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। किसानों को मैसेज दिखा कर गन्ने की तौल करानी है। गन्ना समिति के सचिव जीपी गोस्वामी ने बताया कि 10 पखवाड़ा के बाद गन्ना किसानों को पर्ची जारी की जाएगी। क्योंकि सभी किसानों का गन्ना खरीदना है गन्ने की पर्ची 11 पखवाड़ा शुरूहोने के बाद प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। किसानों के गन्ने की मात्रा की पर्ची जारी करेंगे। किसानों के पूरे गन्ने को खरीदा जाएगा। इसके लिए चीनी मिलों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed