फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Meters will not be allowed to be installed on tube wells

Amroha News: किसी भी हाल में नलकूपों पर नहीं लगने देंगे मीटर, वापस किए 25 मीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Meters will not be allowed to be installed on tube wells
अमरोहा।
विज्ञापन

बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने काफूरपुर बिजलीघर पर धरना दिया। विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के शोषण करने का आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने 25 मीटर नलकूपों से उतारकर विभागीय अधिकारियों को सौंपे। साथ ही नलकूपों पर मीटर न लगाने को चेताया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान काफूरपुर बिजलीघर पर एकत्र हुए। कहा कि सरकार कह रही है किसानों के ट्यूबवेलों के बिल 1 अप्रैल 2023 से माफ कर दिए गए हैं परंतु आज तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। बल्कि किसानों के ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। सरकार की घोषणा एक मखोल बनकर रह गई है। मीटर नलकूप पर ना लगाकर किसानों के हाथ उनके घर थमा दिए जा रहे हैं। बिना बिजली आपूर्ति चालू किए ही मीटर धड़ाधड़ बिल उगल रहे हैं और लोड भी उन पर 15 हॉर्स पावर से 20 हॉर्स पावर का दर्शा रहे हैं। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं का एक महीने का बिल होने पर ही अस्थाई विच्छेदन किया जा रहा है। फिर उन पर छापा मारकर 138 बी में विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जिसे भाकियू शंकर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। इस तरह से ट्यूबवेल पर मीटर नहीं लगने देगा। अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा, उपखंड अधिकारी अमित त्यागी, अवर अभियंता बृजेश कुमार के सामने किसानों के 25 ट्यूबवेलों के मीटर जमा कराए गए।
विज्ञापन

साथ ही आश्वासन दिया कि आज काफूरपुर बिजली घर पर जमा कराए गए ट्यूबवेल के 25 मीटर की जांच करा कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन पांच हजार रूपये से कम पर कोई अस्थाई विच्छेद नहीं किया जाएगा। कोई अतिरिक्त चार्ज 600 रुपये नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक विद्युत स्टेशन पर कम से कम 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी। जनपद में किसी भी बिजली घर पर कोई भी लाइनमैन या टीजी टू, अवर अभियंता यदि कार्य के प्रति पैसा मांगता है तब तत्काल सूचना देने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, विक्रम पवार, अमर सिंह, शीशपाल सिंह, रणजीत सिंह, सेंसर पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, मनजीत सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed