फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Metal and wooden handicraft should also be included in one district one product

मेटल एवं वुडन हैण्डीक्राफ्ट को भी एक जनपद एक उत्पाद में किया जाए शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Metal and wooden handicraft should also be included in one district one product
मेटल एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट को भी एक जनपद एक उत्पाद में किया जाए शामिल
विज्ञापन

अमरोहा। जनपद के उद्यमियों ने सीएम से एक जनपद एक उत्पाद में मेटल एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट को भी शामिल करने की मांग की।
मूढ़ापांडे में मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों से वार्ता की। इस दौरान जनपद अमरोहा के उद्यमियों ने सीएम को अवगत कराया कि ओडीओपी योजना के अंतर्गत ढोलक एवं रेडिमेड गारमेंट को सम्मिलित किया गया है। जिसमें वाद्य यंत्र ढोलक की 150 से अधिक इकाइयों में 3000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। अभी तक ढोलक केवल देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसके उत्पादों की ब्रिकी की जाती थी लेकिन सरकार के सहयोग से फ्लिपकार्ट एवं अमेजॉन के माध्यम से इसका निर्यात यूरोप, अमरीका, चीन और साउथ ईस्ट एशिया में किया जाने लगा है। इससे जनपद के उद्यमियों के साथ मजदूर परिवार भी लाभांवित हो रहे हैं। इसके साथ ही जनपद में मेटल एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में 1 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात प्रतिवर्ष होता है। इससे 10 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिला है। मेटल एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट को भी एक जनपद एक उत्पाद में शामिल कर लिया जाएं तो इस क्षेत्र में ओर बढ़ोत्तरी होगी। जिससे आर्थिक गतिविधियां ओर अधिक बढ़ सकेंगी। प्रदेश के देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना जल्द ही साकार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed