फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Merchants jammed accusing police of beating

पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Merchants jammed accusing police of beating
पुलिस के विरोध में बाईपास मार्ग पर जाम लगाते हुए व्यापारी व सीओ घटना की जानकारी लेते हुए - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। होली खेल रहे युवाओं की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के विरोध में व्यापारियों ने बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक व्यापारियों ने जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर आए क्षेत्राधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। युवकों की पिटाई को लेकर व्यापारियों के आक्रोश का आलम यह था कि एक घंटे तक किसी वर्दीधारी की मौके पर आने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर के अग्रसैन बाजार में कुछ युवा व्यापारी स्पीकर लगा कर होली का आनंद ले रहे थे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह उधर से गुजरे। वहां स्पीकर बजता देखकर प्रभारी निरीक्षक का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्पीकर को अपनी गाड़ी में रखवा लिया। बताया जाता है कि स्पीकर को लेकर युवाओं की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर पुलिसकर्मियों ने युवा व्यापारियों की जमकर पिटाई कर दी। सचिन नामक दुकानदार को नीचे गिरा कर पीटा गया। उसको बचाने आई एक महिला के भी मामूली चोट आई। पुलिस के जाने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में रोष फैल गया। तमाम व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाईपास मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। देखते देखते वहां बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर सीओ सतेंद्र कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने व्यापारियों से घटना के प्रति खेद व्यक्त करते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर व्यापारी संतुष्ट हो गए और जाम खोल दिया। डेढ़ घंटे तक गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

खाकी वर्दीधारी की हिम्मत व्यापारियों के पास जाने की नहीं हुई
मंडी धनौरा। होली के दिन व्यापारियों की पिटाई से लोगों में इतना आक्रोश था कि डेढ़ घंटे तक किसी भी पुलिसकर्मी की हिम्मत उनके बीच जाने की नहीं हुई। घटना से अंजान वर्दीधारी एक होमगार्ड उधर से गुजरा तो भीड़ ने उसे घेर लिया। बमुश्किल उसको वहां से सकुशल निकाला गया। भीड़ उसकी पिटाई पर आमादा थी। होली के दिन पुलिस द्वारा की पिटाई से व्यापारियों में आक्रोश था। दरअसल पुलिस इस घटना से पहले एक झगड़े की सूचना पर हरदेव बाजार पहुंची थी। वहां दो गुटों में डंडे चल रहे थे। पुलिस को देखकर वे भाग निकले। एक व्यापारी हाथ में डंडा लिए पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी भी पुलिस ने काफी पिटाई की थी। इससे पुलिस के प्रति लोगों में काफी गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने व्यापारियों की पिटाई से इंकार करते हुए कहा कि अग्रसैन बाजार में डीजे बज रहा था। उच्चाधिकारियों ने डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया था। डीजे बंद कराने के लिए युवाओं से कहा गया था। डीजे अपनी गाड़ी में रखने के दौरान एक युवा रस्सी से उलझ कर नीचे गिर गया। उसको नीचे गिरने पर चोट आई है। पुलिस का मकसद किसी को परेशान करने का नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed