फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   men died in fighting

लाठी-डंडों की पिटाई से घायल अधेड़ की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
men died in fighting
अमरोहा। लाठी-डंडों और सरियों की पिटाई से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की थी। जो हत्या की धाराओं में रिपोर्ट तरमीम कर ली गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकनपुर मूंढा में मेहंदी हसन का परिवार रहता है। मंगलवार को उनके बेटे जानी बाकर और बाबू हसन खेत पर जमीन की जुताई करने के लिए गए थे। इस दौरान वह पड़ोस के खेत से होकर निकले गए। जहां तशाबुल से कहासुनी हो गई। विवाद तो शांत हो गया। आरोप है कि घर लौटने के बाद जानी बाकर और बाबू हसन अपने घरवालों से बातचीत कर रहे थे। तभी तशाबुल अपने परिजनों के साथ हाथों में लाठी-डंडे और सरिये लेकर घर में घुस आया। जान से मारने की नीयत से जानी बाकर पर हमला कर दिया। डंडे और सरियों से बुरी तरह पीटा। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बाबू हसन और उनके परिजनों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल जानी बाकर को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया था। तभी से जानी बाकर आईसीयू में भर्ती थे। जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने तशामुल, बेटे जैनुल आबेदीन, ऐनुल आबेदीन के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि जानी बाकर की मौत के बाद एफआईआर को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में दूसरी पक्ष की तरफ से भी मारपीट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed