फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Members get vaccinations, the municipality will provide additional work in their area

सभासद टीकाकरण करवाएं, पालिका कराएगी उनके क्षेत्र में अतिरिक्त काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Members get vaccinations, the municipality will provide additional work in their area
अमरोहा। टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाने के लिए शहर की सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने सभासदों के कंधे पर डालने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के जिस वार्ड में अधिक टीकाकरण होगा उसके मोहल्ले में अतिरिक्त विकास कराए जाएंगे। सभासदों को जागरूक कर 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को टीकाकरण कराया जाना है। यह काम 15वें वित्त आयोग के बुनियादी अनुदान के रकम से कराए जाएगी। इस मद में 4,63,15,245 रुपये है। प्रस्ताव के अनुमोदन के लिए डीएम उमेश मिश्र के पास फाइल भेजेंगे।
विज्ञापन

जिले के आठ नगरीय निकायों को बुनियादी अनुदान (अनटाइड फंड) के लिए कुल 10,96,46,255 रुपये मिले है। जिसमें अमरोहा का 4,63,15,245 रुपये शामिल है। इस रकम को शहर के 34 वार्डों में जलापूर्ति, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन सहित स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक परिसंपत्तियों का रखरखाव, सड़क, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान और श्मशान घाट के रखरखाव के लिए खर्च किया जाना है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है। निदेशालय से 31 जुलाई तक बजट को खर्च करने की अवधि तय की है। टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह नहीं मिल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने डॉ. उमर फारुक ने उनसे शहर में टीकाकरण बढ़ाने का अनुरोध किया। इसको लेकर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने साझा रणनीति तैयार की है। इसके लिए वार्ड के सभासदों को अपने मोहल्ले के लोगों का वैक्सीनेशन कराना होगा। जिसमें सर्वाधिक टीकाकरण कराने वाले वार्ड में अतिरिक्त काम कराए जाएंगे। उन्होंने सभासदों से टीकाकरण कराने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

नगरों में विकास के लिए 21.92 करोड़ रुपये, प्रस्ताव हो रहे तैयार
अमरोहा। जिले के आठ नगरीय निकाय, अमरोहा, गजरौला, हसनपुर, बछरायूं, धनौरा, जोया, नौगांवा सादात और उझारी शामिल है। नगरों में काम कराने के लिए कुल 21,92,92510 रुपये मिले है। इसको खर्च करने की समय सीमा बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी गई है। इसमें 10,96,46,255 रुपये से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग एण्ड रिसाइकिलिंग) के लिए खर्च करना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मिले है। जबकि 10,96,46,255 रुपये से बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट का ब्योरा
अमरोहा --------4,63,15,245
हसनपुर---------1,49,33,687
गजरौला---------1,40,84,765
बछरायूं----------86,48,397
नौगांवा सादात---78,51,074
धनौरा-----------76,23,976
उझारी-----------56,69,967
जोया------------45,19,144
टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने चर्चा की है। उन्होंने बताया है कि वार्डों में टीकाकरण के लिए सभासदों को जिम्मेदारी दी जाएगी। बेहतर काम है। इससे टीकाकरण की प्रगति में सुधार आएगा।

डॉ. उमर फारुक, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार गंभीर है। टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अधिक लोगों के टीकाकरण कराने वाले वार्ड में अतिरिक्त काम कराए जाएंगे। सभासदों से टीकाकरण में सहयोग की अपील की जा रही है। 15 वें वित्त आयोग और अन्य बजट से रकम खर्च करेंगे।
डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed