फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   megha murder case

कांस्टेबल मेघा का रूम खालीकर सामान ले गया भाई, साथी सिपाही प्रिया की सुरक्षा को जताई चिंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
megha murder case
गजरौला (अमरोहा)। थाने में तैनात कांस्टेबल मेघा चौधरी की हत्या के बाद यहां आया मृतका का भाई उसका कमरा खाली कराकर सामान साथ लेकर लौट गया। इस दौरान कमरे को देख उसकी आंखें भर आईं। बाद में उसने इंस्पेक्टर आरपी शर्मा से भी मुलाकात की और केस की प्रगति रिपोर्ट जानी। साथ ही घटना के वक्त वहीं मौजूद कांस्टेबल प्रिया की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

सोमवार को मुजफ्फरनगर से आया दिवंगत कांस्टेबल मेघा चौधरी का भाई सागर यहां पहुंचा। थाने में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा से मुलाकात कर अपनी बहन के केस के संबंध में प्र गति की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल आरोपी सिपाही मनोज ढल जेल में है। पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसके बाद सागर ने यहां बस्ती के मोहल्ला अवंतिका नगर में मेघा के किराए के कमरे को खाली कर वहां रखा सामान ले जाने की इच्छा व्यक्त की। इंस्पेक्टर ने कस्बे के सिपाहियों को उसके साथ भेज दिया। बताते हैं कि कमरे पर पहुंचकर जैसे ही सागर ने प्रवेश किया। उसकी आंखें भर आईं। अपनी बहन मेघा का चेहरा उसकी आंखों के सामने आ गया। इसके बाद उसने बोझिल मन से सामान पैक कराया और साथ लेकर लौट गया। बता दें कि 31 जनवरी की शाम लगभग सवा छह बजे यहां आए सैदनगली थाने के सिपाही मनोज ढल ने मोहल्ला अवंतिका नगर में किराए के मकान में रहने वाली थाने में तैनात कांस्टेबल मेघा चौधरी को तमंचे से शूट कर खुद को गोली मार ली थी। इससे वह घायल हो गया था। देर रात मेघा ने मुरादाबाद में दम तोड़ दिया था। वहीं घायल सिपाही के उपचार के बाद डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed