फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   meeting

मंडायुक्त ने विकास कार्यों के टारगेट पूरे कराने को अफसरों को चेताया 

Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजला, अमराेेहा
ब्यूराे/अमर उजला, अमराेेहा Updated Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
meeting
बैठक
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री प्राथमिकता कार्यक्रम एवं कर-करेत्तकर विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मिनी स्टेडिमय के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए तेजी लाने को चेताया।
विज्ञापन


कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अपना लक्ष्य पूरा करें और जिन विभागों में बजट की दूसरी किस्त नहीं आई है, वह तत्काल शासन से संपर्क कर किस्त जारी करवाएं। बजट अभाव में कार्य प्रभावित न हों। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कालेज बांस का कला का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को इस स्कूल का निर्माण पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं संस्था का संशोधित इस्टीमेंट स्वीकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि 1.67 करोड़ रुपये संस्था को दिए जा चुके हैं। वहीं आयुक्त ने जीआईसी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की धमी गति पर नाराजगी प्रकट करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की दस सड़के पूरी हो गई हैं तथा 50 लाख से उपर के 55 कार्य चल रहे हैं जिसमें से 10 कार्य 75 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं शेष पीछे हैं अत: इनमें तेजी लाई जाए।

उन्होंने बताया कि जो लोहिया ग्राम संत्प्त हो चुके हैं, उनका एक बार पुन: सत्यापन अवश्य करा लिया जाए।  छात्रवृत्ति, पेंशन,कब्रस्तान की बाउन्ड्री, राज्य पोषण मिशन, कौशल विकास मिशन, वृक्षारोपण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एमडीएम आदि का बारीकी से समीक्षा की।


बैठक में जिलाधिकारी वेदप्रकाश, अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन, उपजिलाधिकारी अमरोहा एवं धनौरा, सभी तहसीलदार, जिलाविद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि सहित सभी जिलाधिकारी स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed