{"_id":"60db7e058ebc3edbd175522f","slug":"meerut-s-mistry-drowned-in-the-ganges-gajraula-news-mbd3940053129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आया मेरठ का मिस्त्री गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आया मेरठ का मिस्त्री गंगा में डूबा
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। रिश्तेदारी में आया मेरठ का युवक गंगाधाम तिगरी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक स्थानीय गोताखोर और पीएसी की कंपनी के जवान उसकी तलाश में लगे हुए थे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
मंगलवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे यह हादसा गंगाधाम तिगरी में हुआ। गांव जेई नगला जिला मेरठ निवासी मनव्वर टाइल्स मिस्त्री है। वह अपने रिश्तेदार नवीजान के यहां गांव मोहरका पट्टी में आया हुआ है। वह गजरौला में दिहाड़ी पर काम करता है। दोपहर के समय वह गांव निवासी नईम, सलीम और जानू के साथ गंगाधाम तिगरी में नहाने आया था।
बताते हैं कि चारों गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान मनव्वर बाहर आ गया और बंधे के पास पेशाब करने के बाद वहीं से गंगा में छलांग लगा दी। भंवर में फंसने के कारण वह गहरे पानी में समाने लगा। यह देख उसके साथियों ने शोर मचा दिया लेकिन तब तक मनव्वर पानी में डूब चुका था। शोर होने पर वहां भीड़ लग गई। घाट पर ही मौजूद वहां डेरा डाले 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के बाढ़ राहत दल के जवान भी आ गए। वहीं गांव से स्थानीय गोताखोर भी आ पहुंचे। सभी ने उसकी तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग सका। वहां मौजूद रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।