फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maximum and minimum temperatures increased by one degree

Amroha News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures increased by one degree
अमरोहा। इन दिनों मौसम का मिजाज बहुत तल्ख है। हर दिन तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है, लेकिन उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने के कारण दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मई का आखिरी सप्ताह चल रहा है और गर्मी बेकाबू होती जा रही है। दिन बढ़ने के साथ आसमान में आग बरसने लगती है। 11 बजे के बाद झुलसाने वाले हालात हो जाते हैं। धूप से बचने लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा ले रहे हैं। धूप के साथ गर्म हवा भी लोगों को परेशान कर रही है। उधर, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शुक्रवार को एक डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर बाद उमस ने लोगों की बेचैनी को और बढ़ा दिया। लोगों को घरों में भी सुकून नहीं मिला। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं तो कूलर भी गर्मी के आगे फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी मई में गर्मी का यह हाल है तो जून में क्या स्थिति होगी। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
डायरिया के 11 तो बुखार के 10 मरीज भर्ती
अमरोहा। गर्मी लगातार लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। जिला अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 950 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार और डायरिया के मरीज सबसे अधिक थे। उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया। जबकि, जिला अस्पताल के वार्ड में डायरिया के 11 तो बुखार के 10 मरीज भर्ती थे। सीएमएस डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी के मौसम में सही खान पर की जरूरत है। गर्मी में अधिक देर तक धूप में न रहें। खूब पानी पीते रहें। मौसमी फल का सेवन करें।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed