फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mausif Khan's explosive innings led to a resounding victory for Hind Agriculture.

Amroha News: मौसीफ खान की धमाकेदार पारी से हिंद एग्रीकल्चर की शानदार जीत

Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mausif Khan's explosive innings led to a resounding victory for Hind Agriculture.
अमरोहा। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित एपीएल-18 नफीस कप का रविवार से आगाज हो गया। पहले दिन मोनू इलेवन और हिंद एग्रीकल्चर के बीच खेला गया इसमें हिंद एग्रीकल्चर ने शानदार जीत से शुरुआत की। टीम के लिए मौसीफ खान ने 52 गेंदों में ताबड़तोड़ 142 रन बनाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनय सिसोदिया और अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष फिरोज कमाल अब्बासी ने दोनों टीम के बीच टॉस कराया। हिंद एग्रीकल्चर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मोनू इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 198 रन बनाए। टीम के नयन गुप्ता ने 49, तुषार धारीवाल और अदनान ने 26-26 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

हिंद एग्रीकल्चर के गेंदबाज अजहर अब्बासी ने तीन, विशाल यादव ने चार ओवर में 51 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंद एग्रीकल्चर की टीम ने मौसीफ खान की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। मौसीफ ने मात्र 52 गेंदों में 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसमें 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। कासिम ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस दौरान कोच असलम सिद्दीकी, आरिफ मसूद, शादमान हुसैन, सलीम खान, अनस जैदी, काशिफ मंसूरी, राजेंद्र सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed