फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Masood Club won the final of Sadbhavna Cup by six wickets

अमरोहा: सद्भावना कप का फाइनल मसूद क्लब ने छह विकेट से जीता

Sat, 11 Feb 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Masood Club won the final of Sadbhavna Cup by six wickets
अमरोहा। सद्भावना कप के फाइनल में मसूद क्रिकेट क्लब ने दिल्ली के गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। शानदार विनिंग इनिंग खेलने वाले अखिल कोहर मैन ऑफ द मैच रहे। मिनी स्टेडियम में डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन व यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही टूर्नामेंट में शुक्रवार को दिल्ली के गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 29.5 ओवर में पूरी टीम 201 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। अंकित ने 70, वीरु बिष्ट ने 56 रन की पारी खेली। मसूद क्लब की ओर से एडी व अर्जुन ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मसूद क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। महज 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर छह विकेट से फाइनल मैच को जीत लिया। अखिल कोहर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 41 रन बनाकर टीम की जीत का रास्ता और आसान कर दिया। अंपायरिंग सत्येंद्र सिंह व जमाल पाशा, स्कोरिंग सैंडी गुप्ता व लवी तथा कमेंट्री शमशाद अल्वी ने की। मुख्य अतिथि रिजवान पाशा व हाजी नासिर फारूख ने विनर व रनरअप टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान इमरान पाशा, रोहित चंदेल, नजम अली, परवेज पाशा, इकबाल हैदर, रफी उल्लाह, गुफरान आबिद, तारीख चीना, सिकंदर अली, मुराद आरिफ, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed