{"_id":"580bb0914f1c1b722b704e68","slug":"married-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी को लेकर झगड़ा, बहू ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी को लेकर झगड़ा, बहू ने फंदे पर लटककर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर में शनिवार दोपहर यस बैंक के मैनेजर हनी त्यागी की पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मैनेजर की पत्नी और मां में साड़ी खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला मकान के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंची और दुपट्टे को फंदा बनाकर झूल गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मलकपुर निवासी क्रेशर मालिक अनिल त्यागी ने अपनी बेटी पूजा उर्फ अंकू (32) की शादी दस साल पहले दीन दयाल नगर निवासी हनी त्यागी पुत्र रघुवीर सिंह के साथ की थी। हनी त्यागी रुड़की स्थित यस बैंक की शाखा में मैनेजर के पद तैनात हैं। हनी त्यागी की आठ साल की एक बेटी और ग्यारह माह का एक बेटा रियांग है।
करवाचौथ पर पूजा ने व्रत रखा था, तब हनी ने पूजा को शॉपिंग कराई थी। लेकिन मां शोभा के लिए साड़ी नहीं खरीदी थी। शनिवार को शोभा ने बेटे हनी त्यागी के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा था। लेकिन हनी और पूजा मां शोभा के लिए साड़ी खरीद कर नहीं लाए। इस बात को लेकर सास और बहू में झगड़ा हुआ। पूजा और हनी दोपहर बाद खरीदारी की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी तरह दोनों को शांत किया। शनिवार दोपहर परिजन मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो गए। इसी बीच पूजा ऊपरी मंजिल पर गई और दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। दोपहर करीब तीन बजे पति कमरे में पहुंचा तो पूजा फंदे पर लटकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के परिजन भी आ गए। आनन फानन में पूजा को उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सास बहू में साड़ी के लिए विवाद हुआ था।