फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman beaten and thrown out of the house, report

Amroha News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट

Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house, report
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर माफी निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी समीक्षा की शादी तीन दिसंबर 2022 को हरियाणा में रोहतक जिले के बहाली आनंदपुर निवासी मनदीप कुमार से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले समीक्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। ससुराल वालों ने गर्भावस्था में ही समीक्षा को घर से निकाल दिया। विवाहिता अब मायके में रहती है। 18 अक्तूबर 2024 को उसने जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि 13 अप्रैल 2025 को ससुराल वाले घर में घुस आए और मारपीट की। मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मनदीप कुमार, बलराज सिंह, रामरती देवी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, एफआईआर

अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी दो साल पहले की गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज में पांच लाख रुपये व एक घर की मांग करते हैं। कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि विवाहिता का ससुर भी उसके साथ छेड़खानी करता है। परेशान होकर विवाहिता मायके में रहने लगी। आरोप है 23 अप्रैल की शाम चार बजे ससुराल वाले विवाहिता के मायके आए और दहेज की मांग दौहराई। विरोध करने पर मारपीट की। ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से विवाहिता का गला भी दबाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed