फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Markets decked out with Rakhis; sisters throng to shop.

Amroha News: राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ीं बहनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out with Rakhis; sisters throng to shop.
अमरोहा/जोया। रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के बाजार राखियों की खरीदारी से गुलजार रहे। बहनें भाई की कलाई के लिए राखियां खरीदने पहुंचीं। राखी के साथ मिठाई और उपहारों की खरीदारी से भी बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

कोट बाजार, सराफा बाजार, कटरा, बड़ा बाजार, जट बाजार, आजाद रोड और लकड़ा बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी रहीं। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर और युवतियों-महिलाओं में ब्रेसलेट डिजाइन की राखियां पसंद की जा रही हैं। रेशम धागा, डायमंड स्पेशल और भैया-भाभी की जोड़ी वाली राखियां भी खूब बिकीं।
विज्ञापन

बाजार में 10 से 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार राखियां खरीद रहे हैं।
......
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
अमरोहा। 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे उत्तम और मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से सुबह 10:45 बजे तक है। पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शुभ मुहूर्त है। इस बार भद्रा का साया नहीं है। दोपहर में 12:23 से 1:58 तक और शाम को 5:6:47 का शुभ मुहूर्त है। राखी बांध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
जोया चौराहे पर सर्विस रोड पर लगा जाम
जोया। सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार को वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते जाम की स्थिति बनी रही। सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को व्यवस्थित कराते हुए एक-दूसरे को साइड से निकलवाया। पुलिसकर्मियों ने सर्विस रोड पर रेंग रहे वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed