फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mango orders are being received from Dubai to Mauritius

Amroha News: दुबई से लेकर मॉरीशस तक पहुंची अमरोहा के आम की महक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mango orders are being received from Dubai to Mauritius
हसनपुर। आम का सीजन शुरू होने को है। हसनपुर क्षेत्र आम के लिए मशहूर है। यहां से हर विदेशों को आम भेजा जाता है। इस बार भी विदेशों से आम के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। दुबई, हॉलैंड से लेकर मॉरीशस तक से आम खरीदने के लिए आर्डर मिल रहे हैं। जिससे आम उत्पादकों में उत्साह का माहौल है। आम निर्यातक अब आम आपूर्ति की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार आम के आकार और वजन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 15 जून के बाद आम की खेप अरब देशों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 21 हजार हेक्टेयर में आम के बगीचे हैं। इसमें पचास फीसदी से अधिक आम के बगीचे हसनपुर तहसील क्षेत्र में हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार आम की फसल अच्छी है। आम कारोबारी अमर सिंह चौहान का कहना है कि इस बार आम की फसल बेहतर है। विदेशों से आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। आम कारोबारी सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल आम की फसल संतोषजनक है। उम्मीद के मुताबिक विदेशों से आर्डर मिल रहे हैं। क्षेत्र में दशहरी, लंगड़ा, चौसा प्रजाति प्रमुख हैं। इसके अलावा देसी प्रजाति के आम भी हैं। जैसे न्यादर मनौटा आदि।
विज्ञापन

निर्यातकों की मानें तो सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, बहरीन, शारजाह, ओमान, सिंगापुर, नेपाल, हॉलैंड, मॉरीशस और अबुधाबी समेत कई देशों आम का निर्यात किया जाता है। इस बार आम की पहली खेप पंद्रह जून के बाद ही विदेशों को भेजे जाने की उम्मीद है। आम उत्पादक इसकी तैयारियों जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विदेश से खींच लाता है हसनपुर के आम का स्वाद
हसनपुर। हसनपुर के आम का स्वाद लोगों को विदेशों से भी खींच लाता है। न्यादर मनौटा आम की प्रजाति का जन्म हसनपुर तहसील के गांव मनौटा में करीब सौ साल पहले जमींदार एवं उस दौर के हकीम युसूफ खां के घर में प्राकृतिक रूप से उगाकर किया गया था। बताते हैं कि इस पेड़ की परवरिश जमींदार के नौकर न्यादर नामक व्यक्ति ने की थी। फल आने पर जमींदार ने अपने गांव मनौटा का नाम एवं नौकर न्यादर का नाम एक साथ मिलाकर इस आम का नाम न्यादर मनौटा रख दिया था। हसनपुर से इस आम की वैरायटी जनपद बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद के साथ साथ प्रदेश भर में फैल चुकी है। आम उत्पादक समिति के सदस्य आमिर अजीज खां के मुताबिक इस आम का पेड़ हर साल फल देता है। 40 से 50 वर्ष पुराने पेड़ भी अभी खूब फल दे रहे हैं। न्यादर मनौटा आम की एक खासियत यह है कि आम खाने के कई घंटे बाद तक इसकी खुशबू आती रहती है। यह आकार में बेहद छोटा होता है।

-----

-हसनपुर एवं अमरोहा के आम के लिए विदेशों से आर्डर मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 जून के बाद ही यहां से आम की पहली खेप विदेशों को भेजनी शुरू की जाएगी।
--इंशात सैनी आम निर्यातक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed