फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mango,amroha,exibition

तहजीब के शहर में जलवा बिखरेंगे अमन की नगरी के आम

Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला अमरोहा
राहुल शर्मा/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 20 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
mango,amroha,exibition
कच्चा ही तोड़कर लाया गया हैदराबादी आम - फोटो : amar ujala
 नवाबों के शहर लखनऊ में फलों के राजा आम के कुनबे का मेला लगेगा। यहां अमन की नगरी के नाम से मशहूर अमरोहा के आम तहजीब की नगरी में अपना जलवा बिखेरेंगे। 
विज्ञापन


25 व 26 जून को लखनऊ में लगने वाले मैंगो फेस्टिवल में देश और प्रदेश के आम उत्पादक शामिल होंगे। इसके लिए नामचीन उत्पादकों के पास शासन की ओर से न्योता भेजा गया है। इस कड़ी में शहनाज एक्सपोर्ट के मालिक को भी निमंत्रण आया है, जिस पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


भले ही दिल्ली में होने वाले मैंगो फेस्टिवल की अभी तारीख तय न हुई हो, लेकिन यूपी में कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी गई है। 25 और 26 जून को उद्यान विभाग की ओर से लखनऊ में दो दिवसीय प्रोग्राम आयोजित होगा,जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। प्रदेश स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आम उत्पादकों के पास निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस कड़ी में शासन का न्योता शहर के मोहल्ला कुरैशी की चौपाल के पास के रहने वाले शहनाज एक्सपोर्ट के मालिक/ उत्तर प्रदेश मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी को भी मिला है। मलिहाबाद, सहारनपुर भी आम के लिए प्रसिद्ध बेल्ट हैं, वहां के कई उत्पादकों को भी न्योता दिया गया है। 


कार्यक्रम में देश और प्रदेश भर के आम उत्पादक हिस्सा लेंगे। तमाम वैरायटी के आम फेस्टिवल में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें ऐसे आम शामिल होंगे जो खाने में ही नहीं बल्कि देखने में भी खूबसूरत हो, उसकी तलाश की जाएगी। फेस्टिवल में शासन द्वारा इनाम भी उत्पादकों को दिया जाएगा।
 - नदीम सिद्दीकी, यूपी मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed