{"_id":"6b05f666eb2a078e110ec6d2","slug":"man-sentenced-to-three-years-in-prison-for-luring-a-teenager-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178563-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी को बहलाकर ले जाने में दोषी को तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी को बहलाकर ले जाने में दोषी को तीन साल की सजा
विज्ञापन
अमरोहा। किशोरी को बहलाकर ले जाने के दो साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय की अदालत ने सोमवार को दोषी को तीन साल के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसला साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया गया। दोषी फिलहाल जमानत पर बाहर था।
मामला बछरायूं थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। 14 अगस्त 2024 को महिला मजदूरी करने गई थीं। इसी दौरान रजबपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी मनोज उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहलाकर ले गया। घर लौटने पर बेटी के नहीं मिलने पर महिला ने तलाश की। कुछ दिन बाद मनोज के ले जाने की जानकारी मिलने पर वह उसके घर पहुंचीं, जहां परिजनों ने डराने-धमकाने के साथ झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
महिला की शिकायत पर बछरायूं पुलिस ने मनोज, उसके पिता हेम सिंह, जगबीर और नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना में अन्य आरोपियों के नाम निकाल दिए गए और मनोज के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वितीय की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक बसंत सिंह सैनी ने पैरवी की। सोमवार को अंतिम सुनवाई के बाद अदालत ने मनोज को दोषी ठहराते हुए तीन साल के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।