फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maid did a big scandal in Amroha, stole 27.5 lakhs from businessman house

अमरोहा में नौकरानी कर गई बड़ा कांड: कारोबारी के घर से उड़ाए 27.5 लाख, सौतेली बहन भी आती थी लगातार उससे मिलने

Sat, 09 Nov 2024 10:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:02 PM IST
सार

अमरोहा के कारोबारी की कोठी की देखभाल करने वाली महिला ने लाखों की चोरी कर ली। इसके बाद पति व सास के साथ फरार हो गई। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Maid did a big scandal in Amroha, stole 27.5 lakhs from businessman house
अमरोहा में चोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के कारोबारी की कोठी की देखभाल करने वाली महिला ने 27.5 लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद महिला पति और सास के साथ लापता हो गई। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


अमरोहा निवासी कारोबारी खालिद परवेज का अमरोहा और बदायूं में कारोबार है। दोनों जगह उनकी कोठी भी बनी हैं। इनकी देखभाल बदायूं के गांव आरिफपुर नवादा निवासी सबीना करती थीं। सबीना की सौतेली बहन शबाना भी उसके पास आती जाती थी।
विज्ञापन


30 सितंबर 2024 कारोबारी खालिद ने 27.5 लाख रुपये पर्सनल असिस्टेंट गयासुद्दीन को दिए थे। 31 सितंबर को गयासुद्दीन ने वह राशि अमरोहा स्थित परवेज विला नाम से बनी कोठी के कमरे में रख दिए थे और उसका ताला लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कारोबारी खालिद परवेज उनके परिवार के सदस्य और शबाना भी मौजूद थी। जिसके बाद गयासुद्दीन खालिद के साथ दिल्ली चला गया। परवेज विला कोठी की चाबी लैंडमार्क कॉलेज डिडौली में कार्यरत मैनेजर जीशान अहमद को देकर गए थे।

लेकिन, शबाना सास आसमान और पति इकबाल उर्फ टिल्लू के साथ जीशान अहमद के पास पहुंची और कोठी की चाबी मांगी। कहा, कोठी में सबीना का बैग रह गया है। लिहाजा, जीशान तीनों के साथ कोठी पर आए।

इस बीच शबाना ने जीशान को चाय बनाकर पिला दी। जिसके बाद जीशान को नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर शबाना पति और सास के साथ नोटों से भरा बैग चोरी कर ले गई। होश में आने पर जीशान ने गयासुद्दीन को इसकी जानकारी दी।


चार नवंबर को गयासुद्दीन अमरोहा पहुंचे तो नोटों से भरा बैग गायब था। जिसके बाद कारोबारी खालिद ने शबाना से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है।

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शबाना, उसके पहले पति इकबाल और सास आसमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed