फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Maheshwari community performed Rudra Abhishek on Mahesh Navami

Amroha News: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने किया रुद्राभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Maheshwari community performed Rudra Abhishek on Mahesh Navami
अमरोहा। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी पर रुद्राभिषेक किया गया। समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी सुभाष चंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तो चित्रकला में प्रथम आने वाली निष्ठा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन सारस्वत धर्मशाला बड़ा बाजार में सुबह 7:30 बजे हुआ। प्रदीप कुमार धूत एवं रीता धूत, शुभम धूत मुख्य यजमान रहे और भगवान महेश का रूद्राभिषेक किया। अभिषेक पंडित विजय कुमार शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी सुभाष चंद्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं माहेश्वरी समाज की निष्ठा माहेश्वरी ने प्रदेश स्तर पर चित्रकला में पहला स्थान प्राप्त करने पर उनका भी सम्मान किया गया। माहेश्वरी सभा के प्रधान संजीव धूत एवं मंत्री राहुल लड्ढा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान देवेश बाहेती, आशीष मालीवाल, वैभव महेश्वरी, रवि महेश्वरी, विनय लाखोटी, शिखा खटोड़, निधि धूत, रवि लड्डा, मनोज बाहेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed