फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mahendra make history

महेंद्र सिंह खड़गवंसी ने सर्वाधिक मत पाकर रच दिया इतिहास

Sun, 12 Mar 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 12 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
mahendra make history
bjp logo
हसनपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंसी ने जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त कर इतिहास रचा। वहीं धनौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा सर्वाधिक वोटों से जीते। बता दें कि विधानसभा चुनाव में दोनों प्रत्याशी ने एक लाख से अधिक वोटों का आंकड़ा पार किया है। आज तक इतने अधिक वोट सभी भी प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव में प्राप्त नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


हसनपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंसी ने 111269 मत प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। जिले में सर्वाधिक मत प्राप्त किए हैं। महेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को 27770 से मतों से हराकर करारी शिकस्त दी है। इसे ऐतिहासिक जीत बताया जा रहा है। बता दें कि हसनपुर विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा है कि अब से पहले किसी भी प्रत्याशी ने एक लाख मतों का आंकड़ा पार नहीं किया है। 
विज्ञापन


वहीं धनौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगराम सिंह 38229 मतों से हराकर इतिहास रचा है। राजीव तरारा ने जिले में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव ने 102943 वोट प्राप्त किए। बता दें कि धनौरा विधानसभा चुनाव में इससेे पहले इतने अधिक मत किसी भी प्रत्याशी ने नहीं प्राप्त किए हैं। राजीव चारों प्रत्याशियों में जीतने वाले सबसे कम उम्र के युवा प्रत्याशी हैं।वहीं नौगावां सादात सीट से भाजपा प्रत्याशी चेतन चौहान सर्वाधिक मतों से जीतने वाले दूसरे नंबर के प्रत्याशी बन गए हैं। इन्होंने सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को 20648 मतों से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed