{"_id":"60491a6f8ebc3edc0649c430","slug":"mahashive-ratri-today-jpnagar-news-mbd382501924","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन महाशिवरात्रि आज, देर रात तक सड़कें रही बम बम भोले की गूंज।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन महाशिवरात्रि आज, देर रात तक सड़कें रही बम बम भोले की गूंज।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। महाशिवरात्रि के अवसर सुबह पांच बजे से बैठी कांवड़ और जलाभिषेक शुरू होगा। जबकि खड़ी कांवड़ दोपहर 2:39 से चढ़ाई जाएंगी। शिवभक्तों में महाशिवरात्रि को लेकर काफी उत्साह है। देर शाम तक भक्त शिवरात्रि की तैयारी में जुटे रहे। गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रही कांवड़ियों की भीड़ से बुधवार को शहर की सड़कें पूरी तरह से गुलजार रही। देर रात कर फिजा में बम बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। कांवड़ियों को कहीं कोई दिक्कत न हो, रास्ते में कोई रुकावट न हो इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक सुनीति अपने लाव-लश्करों के साथ पूरे जिले में भ्रमण पर रही। जिस रोड से कांवड़िये गुजर रहे थे उन सड़कों पर सफाई के साथ ही पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई थी। टीपी नगर पुलिस चौकी परिसर में भी कांवड़ियों के आराम करने के लिए कैंप लगाए गए थे। इस दौरान कांवड़ रथयात्रा भी निकाली गई। जिसका स्वागत स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुधांशु विश्नोई, गंगा शरण सैनी, दीप चंद, संजीव वर्मा, रामनिवास गोला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बहादुर शिविर पर किया।
मंडी धनौरा के पत्थर कुटी भंडारा स्थल पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया व उपजिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं महाशिवरात्रि पर साफ-सफाई के साथ ही मंदिरों को सजाया गया था। बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि से ही कांवडियों ने मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी के सुख-शांति की कामना भी की। हर थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रही। ताकि कोई अवांछनीय तत्व कोई भी हरकत न करने पाए।