{"_id":"67b245cd18af8587bc07c472","slug":"made-obscene-video-of-student-blackmailed-and-grabbed-rs-430-lakh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-134460-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल कर 4.30 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल कर 4.30 लाख हड़पे
Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बी-फार्मा की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। बाद में आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से 4.30 लाख रुपये और मोबाइल हड़प लिए। उत्पीड़न से तंग छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी कारोबारी की बेटी रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल काॅलेज में बी-फार्मा की छात्रा है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी भानु भी छात्रा के साथ पढ़ता है। आरोप है कि भानु ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अश्लील अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने छात्रा को धमकी देकर दो लाख रुपये और 30 हजार रुपये का एक मोबाइल हड़प लिया। बाद में आरोपी ने अश्लील वीडियो मोहल्ला कोट हौदड़िया निवासी दोस्त मनीष और मोहल्ला कुरैशी निवासी कुनाल को दे दी। आरोप है कि मनीष और कुनाल ने भी छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने भी छात्रा से 2.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी तीनों आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। तंग आकर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। शनिवार को छात्रा के भाई ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में भानु, मनीष व कुनाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।