{"_id":"679be7514b6e57141f0f5393","slug":"made-a-video-after-raping-now-pressuring-for-conversion-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133412-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अब धर्मांतरण का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अब धर्मांतरण का बना रहा दबाव
Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
साजिद नाम के युवक ने ईसाई युवती को झांसे में लेकर पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर खोल लिया। रिश्तेदारी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। धर्मांतरण करने के लिए युवती पर दबाव बनाया। आरोपी युवती को पार्लर में ही नमाज पढ़ने को कहता था। पीड़िता ने साजिद की हरकतों की शिकायत उसके परिजनों से की तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा का है। कस्बे में ईसाई परिवार रहते हैं। एक मजदूर की बेटी की जान पहचान जोया के रहने वाले साजिद से हो गई। कुछ दिन पहले साजिद ने ईसाई युवती को भरोसे में लेकर पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर खोल लिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले साजिद बहलाकर युवती को लेकर अमरोहा स्थित रिश्तेदारी में आया। यहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली।
विरोध करने पर शादी करने का आश्वासन देकर युवती को चुप करा दिया। अश्लील वीडियो के जरिए साजिद ने युवती पर धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया। आरोपी पीड़िता को ब्यूटी पार्लर में नमाज पढ़ने के लिए कहता था। युवती ने इसकी शिकायत साजिद के परिजनों से की तो उन्होंने मारपीट की। जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में साजिद, उसके भाई नासिर और पिता अख्तर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।