फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot with sugercane orgniser

गन्ना कोल्हू ठेकेदार से लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
loot with sugercane orgniser
रजबपुर (अमरोहा)। बेखौफ बदमाशों ने गन्ना कोल्हू ठेकेदार और उसके साथी से दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और बदमाशों को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक बदमाशों को गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 लाख 34 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में थाना छपार के गांव खुद्दा निवासी गुलबहार कोल्हू ठेकेदार हैं। वह रजबपुर क्षेत्र के खजूरी गांव में दो कोल्हू चलाता है। वह गुड़ तैयार कर अमरोहा की मंडी में बेचता है। बुधवार को गुलबहार अपने साथी छोटा के साथ मंडी से गुड़ की पेमेंट लेने के लिए गया था। यहां से वह 1 लाख 99 हजार रुपये लेकर खजूरी लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक गांव के निकट पहुंची थी। तभी हथियारों से लैस एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके। उन्होंने ठेकेदार और उसके साथी को गन प्वाइंट पर लेकर रुपयों से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर गुलबहार और छोटा को बुरी तरह पीटा। पीड़ितों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खजूरी के ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए गन्ने के खेत से तीन राउंड फायरिंग की। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 1 लाख 34 हजार रुपये, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दो बदमाश भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम शेखर निवासी भेड़ा भरतपुर थाना नौगांवा सादात बताया है। जबकि अन्य दो साथियों का नाम रितिक निवासी आरकपुर थाना रजबपुर और पपिन निवासी बछरायूं बताया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed