फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

सात घंटे में लॉकडाउन तोड़ने वाले 183 लोग गिरफ्तार, चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
lock down
अमरोहा। पुलिस ने सात घंटे में लॉकडाउन तोड़ने वाले 183 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे 21,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ये लोग गली मोहल्लों में घूमते मिले। वहीं जरूरी कार्य के लिए घरों से निकले लोगों का चालान नहीं काटा गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया है। इस लॉकडाउन को जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है। जिला प्रशासन को सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार की रात अनाउंस करने के बाद पुलिस शनिवार की सुबह करीब दस बजे सड़कों पर उतर आई। इसके बाद बेवजह घर से निकले लोगों पर सख्त रुख अख्तियार किया। जिलेभर की पुलिस ने 183 लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया। उनसे 21,300 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि लॉकडाउन के प्रति लोगों में बेहद गंभीरता दिखाई है। 183 लोग ऐसे मिले, जो गली-मोहल्लों में घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। लिहाजा उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि चेकिंग के दौरान पाया गया कि वाहनों पर सवार लोग जरूरी कार्य के लिए निकले हैं। जिसके चलते वाहनों के चालान नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed