फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lock down

ब्रजघाट से बस संचालन बंद, पैदल गुजरे श्रमिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
lock down
गजरौला (अमरोहा)। लॉकडाउन में फंसे घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की घटती संख्या देख हापुड़ जिला प्रशासन ने ब्रजघाट में बसों का संचालन बंद करा दिया। इससे वहां आए श्रमिक परेशान रहे। इनमें कई बेबस मजदूरों की वाहन चालकों ने मदद की और कई ने बीच रास्ते में उतार दिया। बेचारे पैदल ही अपना सफर तय करने को मजबूर रहे। हालांकि कुछ को पुलिस और पालिका ने आश्रय स्थल भिजवा दिया। वहां से उन्हें अमरोहा भिजवाया गया। वहीं से उनके गृह जनपदों की ओर बसों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई दिनों की खामोशी के बाद एक बार फिर हाईवे पर श्रमिकों के जत्थे ब्रजघाट की ओर से पैदल आते दिखाई दिए। इन्होंने बताया कि वे सभी नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़ में काम करते हैं और पूर्वांचल में अपने-अपने घरों को जाने के लिए निकले हैं। इनका कहना था कि वे पहले ब्रजघाट गए थे। रात वहीं गुजारी। बताया गया कि सुबह को वहीं से बसें जाएंगी। दिन निकलने पर बताया गया कि आज बस सेवा बंद कर दी गई है। ऐसे में वे पैदल ही अपने सफर पर निकल पड़े। गोरखपुर जा रहे चांद खां, नवाब जान, इस्माइल, सलीम और वसीम ने बताया कि ब्रजघाट से रौनक फैक्ट्री तक उन्हें एक ट्रक वाले ने लिफ्ट दे दी थी। यहां उतार दिया और अब पैदल ही चले जा रहे हैं। बरेली जा रही कुसुम, नंदा, सलोनी, आईशा, नंदनी, हरकेश सिंह, वंदना, सुनील, रमेश, दयानंद ने बताया कि वे नोएडा से आ रहे हैं। पहले गाजियाबाद में पुलिस ने रोक दिया और फिर हापुड़ जनपद की सीमा पर हापुड़ पुलिस ने। उधर से आ रहे एक डंपर चालक ने ब्रजघाट तक बैठा लिया। वहां से कुछ दूरी पैदल चले तो एक ट्रैक्टर-ट्राली वाले किसान को तरस आ गया। वह कांकाठेर की ओर चला गया तो वहीं से पैदल चले आ रहे हैं। अब आगे उनकी किस्मत है कि पैदल ले जाएगी अथवा किसी गाड़ी में। वहीं, ब्रजघाट में अचानक से बसों का संचालन बंद होने से श्रमिकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। यही वजह है कि अब फिर से हाईवे पर श्रमिकों के जत्थे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद में किसी भी श्रमिक को पैदल नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए गजरौला में पुलिस और पालिकाकर्मी उन्हें रोककर आश्रय स्थलों पर ला रहे हैं। वहां से उन्हें अमरोहा लाकर यहां से बसों में भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed