फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lineman dies due to electric shock while connecting transformer wires

Amroha News: ट्रांसफार्मर के तार जोड़ते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electric shock while connecting transformer wires
रजबपुर(अमरोहा)। बिजली का तार जोड़ने ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़े लाइनमैन सत्यवीर (50) की करंट लगने से मौत हो गई। दो घंटे तक उनका शव खंभे पर ही लटक रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक्सईएन ने लाइनमैन के परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही एक लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए।
विज्ञापन

मृतक सत्यवीर सिंह जलालपुर कलां गांव के रहने वाले रामसिंह के बेटे थे। सत्यवीर सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक करीब 10 साल से सत्यवीर सिंह गजरौला में स्थित बिजलीघर पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में तैनात थे। सोमवार की दोपहर रजबपुर क्षेत्र के यगबगड़ी गांव में रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने पहुंचे थे। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। सत्यवीर सिंह हाई टेंशन लाइन करंट लगने के बाद ट्रांसफार्मर के खंभे पर ही चिपक गए। करीब दो घंटे तक उनका शव ट्रांसफार्मर के खंभे पर ही लटका रहा। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लाइनमैन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

लाइनमैन की मौत की जानकारी पर पहले तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचने को तैयार नहीं हुआ। करीब तीन बजे गजरौला एरिया के बिजली एक्सईएन संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक लाइनमैन के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। एक्सईएन ने बताया कि लाइनमैन सत्यवीर सिंह शटडाउन लेकर काम कर रहे थे या नहीं, अगर शटडाउन था तो बिजली आपूर्ति कैसे शुरू हुई। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed