फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoprad caught in kailasa

खरगोश पकड़ने को लगाए फंदे में फंसी मादा तेंदुआ

Mon, 05 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
leoprad caught in kailasa
बायोडायवर्स‌िटी पार्क में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
महीनों से दहशत का पर्याय बनी मादा तेंदुआ क्षेत्र के नौरान गांव में खरगोश पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे में फंस गई। तड़के साढ़े पांच बजे किसान खेत की सिंचाई करने गया तो तेंदुए को फंसा देख उसके होश उड़ गए। गांव में खबर करने के साथ ही उसने थाना पुलिस और वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। टीम के नहीं पहुंचने पर दोपहर 12.50 बजे वन विभाग ने ग्रामीणों और थाना पुलिस की मदद से पिंजड़े में तेंदुए को कैद किया किया जा सका।
विज्ञापन


क्षेत्र के नूरान गांव निवासी रमेश के गेहूं खेत में खरगोशों का बड़ा नुकसान हो रहा है। उसके कहने से पिलक सराय गांव के कंजर जाति के लोगों ने रविवार की शाम खरगोश पकड़ने के लिए रमेश के खेत में लोहे की क्लिप नुमा फांस लगा दिया। सोमवार की तड़के 5.30 बजे नूरान गांव के किसान बृजपाल सिंह खेत की सिंचाई करने पहुंचे। तेंदुए को फंसा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने गांव के ही जगवीर सिंह चौहान, लालू नगला चौकी इंचार्ज रामकिशोर और वन विभाग के अफसरों को तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना दी। 
विज्ञापन


क्षेत्र में इससे पहले तेंदुए ने कई ग्रामीणों की बकरियों आैर कुत्‍तों काे निवाला बनाया थ्‍ाा। लोगों में दहशत थ्‍ाी। लिहाजा तेंदुए के कैद होने की खबर क्षेत्र के गांवों में फैल गई। आसपास के गांवों के हजारों लोग उसे देखने जंगल की ओर दौड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर 12.50 बजे वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों और थाना पुलिस की मदद से किसी तरह तेंदुए पर दरी डालकर उसको पिंजड़े में कैद किया। लोहे के फंदे में पैर में फंसा होने के कारण तेंदुआ जख्मी हो गया था। वन विभाग के लोग पिंजड़ा ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर ले गए। अफसरों के अनुसार उसे उपचार कराने के बाद वन में छोड़ेंगे। देहात और नौगावां सादात थानाक्षेत्र में पिछले तीन माह से तेंदुए का जबरदस्त आतंक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed