फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd seen in ishwardeva village

तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने खेत को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
leoperd seen in ishwardeva village
बछरायूं (अमरोहा)। ग्राम ईश्वर देवा और कादराबाद के बीच खेत में स्थित एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। तेंदुआ होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर खेत को चारो ओर से घेर लिया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। गांव पतेई एमन निवासी सुरेंद्र सिंह का शव ईश्वरदेवा के निकट उनके खेत में मिला था। माना जा रहा है कि उनकी मौत तेंदुए के हमले से ही हुई है। तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों का शक यकीन में बदलता जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की मौत तेंदुए के हमले से ही हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद ईश्वरदेवा और कादराबाद के बीच एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देते ही ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। आसपास के कई गांवों के लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि लोगों को देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को चारो ओर से घेर रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे तेंदुए को मारने का प्रयास न करें। गौरतलब है कि यह इलाका सेंचुरी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed