फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

पेड़ पर चढ़कर तेंदुए ने बंदर को मार डाला, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
leoperd
रजबपुर। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव नाईपुरा के जंगल में तेेंदुए ने बंदर हो मार डाला। चारा लेने गए किसान ने तेंदुए को टहलते देखा तो वह घबरा गया। भागकर गांव आए किसान ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर जंगल पहुंचे। खबर मिलते ही पुलिस और वन अधिकारी भी मौके पर आ गए। जंगल में कॉबिंग की गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी किसान जितेंद्र सिंह खेत पर चारा लेने के लिए गया था, तभी उन्होंने खेत में तेंदुआ खड़ा देखा। इसके बाद वह उल्टे पांव गांव लौट आया। उसने ग्रामीणों को जंगल में तेेंदुआ होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही 112 डायल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल में कॉबिंग की। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने पेड़ पर चढ़कर एक बंदर को मार डाला है। उसके अवशेष मौके पर मिले हैं। जंगल में तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed