फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen sitting on the roadside in fog, panic among villagers

Amroha News: कोहरे में सड़क किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen sitting on the roadside in fog, panic among villagers
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रविवार की रात गुलड़िया गांव के पास लोगों ने कोहरे में तेंदुए को सड़क किनारे बैठा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। कार सवार युवकों ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार की रात गुलड़िया गांव के रहने वाले रोहित, मुकेश, मनोज और पिंटू कार में सवार होकर अमरोहा से घर जा रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण कार धीरे-धीरे चल रही थी। जैसे ही वह पुलिस लाइन से थोड़ी आगे निकले। तभी गुलड़िया गांव के पास उन्होंने तेंदुए को सड़क किनारे बैठा हुआ देखा। झाड़ी के पास बैठे तेंदुए को देखकर युवकों ने अपनी कार रोक ली और वीडियो बना ली। जैसे ही कार की लाइट की रोशनी पड़ी तो तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। इसके बाद युवकों ने गांव पहुंचकर जंगल में तेंदुआ होने की बात कही। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के जंगल में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed