फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard,petrol pump,firing

घंटे भर तेंदुए के हवाले रहा पेट्रोल पंप, फायरिंग कर खदेड़ा

Thu, 10 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 10 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
leopard,petrol pump,firing
पंचकूला में मृत मिला तेंदुए का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
 देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेंदुए ने पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लिया। तेंदुए को देख सेल्समैन जान बचाकर भागे तथा कार में छिप गए। घंटों तक सेल्समैन कार में छिपे रहे। सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर तेंदुए को खदेड़ा। पेट्रोल पंप तेंदुए के कब्जे से लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर गांव में पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात सेल्समैन नीटू, प्रमोद और जीवन सिंह काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से तेंदुआ आ धमका। पेट्रोल पंप पर तेंदुए को देख सेल्समैन और पंपकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। जान बचाने को पास में खड़ी कार और केबिन में छिप गए। घंटे भर तक तेंदुआ पेट्रोल पंप पर ही घूमता रहा।
विज्ञापन


तेंदुए की दहशत से सेल्समैन और सुरक्षाकर्मियों की सांस अटकी रहीं। घंटे भर बाद सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर तेंदुए को खदेड़ा। इसके बाद इनकी जान में जान आई। पेट्रोल पंप पर तेंदुए के घंटों कब्जा रहने से आस पास के लोगों में दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी कराएंगे
मैं किसी कार्य से दिल्ली आया हूं। जिले में तेंदुआ होने की जानकारी नहीं मिली है। आपने बताया है अब अधीनस्थों को भेज जानकारी कराएंगे।-मोहम्मद उमर खान प्रभागीय वन अधिकारी अमरोहा। 

क्या बदमाशों के सामने भी छिप जाएंगे सुरक्षाकर्मी
आम तौर पर यह सभी जानते हैं कि पेट्रोल पंपों पर रोजाना लाखों का लेनदेन होता है। लूट, चोरी, डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए सभी पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं। हर समय कई-कई गार्ड हथियारों से लैस रहते हैं।


मंगलवार की रात नन्हेड़ा अल्यारपुर के पेट्रोल पंप पर पहुंचे तेंदुए को देख उसे भगाने की बजाय बंदूकधारी सुरक्षागार्ड जान बचाने को केबिन में छिप गए। घंटे भर पेट्रोल पंप तेंदुए के हवाले रहा। ऐसे सुरक्षा गार्डों से क्या भरोसा कि बदमाशों को देख उनका मुकाबला कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed