{"_id":"64ecf50e26fe2260fa0fcb47","slug":"leopard-made-three-dogs-a-morsel-in-nanheda-aliyarpur-panic-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-3713-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नन्हेड़ा अलियारपुर में तेंदुए ने तीन कुत्तों को बनाया निवाला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नन्हेड़ा अलियारपुर में तेंदुए ने तीन कुत्तों को बनाया निवाला, दहशत
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की रात तेंदुए ने देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अलियारपुर गांव में तीन कुत्तों को निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को जंगल में तीनों कुत्तों के अवशेष पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
जिले के मंडी धनौरा, डिडौली, अमरोहा देहात क्षेत्र में ढाई माह से तेंदुए का आतंक जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ कई ग्रामीणों पर हमला करने के साथ ही आए दिन कुत्ते और पशुओं को निवाला बना रहा है। रविवार की रात नन्हेड़ा अलियारपुर में सड़क पर बैठे कुत्ते को तेंदुआ दबोचकर जंगल में ले गया। इस दौरान अन्य कुत्ते भौंकते हुए तेंदुए का पीछा करने लगे। अचानक लगातार कुत्तों के लगातार भौंकने पर गांव के लोग जाग गए और एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर जंगल की ओर गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब 100 मीटर के एरिया में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन कुत्तों के अवशेष पड़े मिले। साथ ही घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। लोग अकेले जंगल न जाएं।
बिजनौर से आ रहे तेंदुए
बीते करीब एक माह से बाढ़ के चलते तेंदुओं ने आबादी की रुख कर लिया है। धनौरा और नौगावां सादात बिजनौर सीमा से मिला है। जिसके चलते तेंदुए बिजनौर से जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। पिछले कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग गांवों में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। कई जगह तेंदुआ आवारा कुत्तों को निवाला बना रहा है। ग्रामीण अकेले जंगल जाने से घबरा रहे हैं। रविवार रात धनौरा की सीमा से सटे चांदपुर बिजनौर के गांव लाटरा मूंदरा में भी तेंदुए ने गांव निवासी बालकिशन की दस बकरियों को मार डाला। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
इन-इन गांवों में दिखा तेंदुआ
08 अगस्त: नौगांवा के गांव रामपुर जुनारदार में तेंदुए ने मजदूर को पेड़ पर चढ़ाए रखा।
09 अगस्त: गांव रामपुर जुनारदार में तेंदुआ अचानक किसान के सामने आ गया।
12 अगस्त: धनौरा के गांव मिलक शुमाली में तेंदुए ने नीरज त्यागी पर झपट्टा मारकर घायल किया।
13 अगस्त: धनौरा के मोहम्मदपुर लोहरा में बिट्टू व उसकी पत्नी मधु पर हमला किया।
19 अगस्त : धनौरा के गांव ताजपुर में तेंदुए ने दादा केशव व पोते अर्नव को घायल किया।
27 अगस्त: गजरौला के मोहम्मदपुर सुल्तानठेर में तेंदुए ने गोवंशीय पशु को निवाला बनाया।
27 अगस्त: हसनपुर के ईसापुर सरकी गांव में बाहरी छोर पर तेंदुआ देखा गया।