फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard made Nilgai child a morsel

तेंदुए ने नीलगाय बच्चे को बनाया निवाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Leopard made Nilgai child a morsel
क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। अब तेंदुए ने नीलगाय के बच्चे को निवाला बना लिया। उसके अवशेष खेतों में मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव फराशपुरा निवासी किसान सतवीर सिंह शनिवार शाम अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान खेत के पास ही झाड़ियों के बीच से गुजर रहे तेंदुए को उन्होंने देखा। गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण एकत्र होकर जंगल में पहुंच गए। खेत को चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के बीच तेंदुए का कुछ पता नहीं चला हालांकि खेत में एक नील गाय का बच्चे के अवशेष मिले। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को भी अपना निवाला बनाया था। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों को साथ लेकर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जंगल में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। महिलाओं और बच्चों को खेतों पर अकेले जाने से रोका जा रहा है। वन दरोगा राजीव वर्मा ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गय है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed