फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard hunted deer in Chubka, panic

Amroha News: चुबका में तेंदुए ने किया सेही का शिकार, दहशत

Mon, 14 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunted deer in Chubka, panic
अमरोहा। जिले में तेंदुए का आतंक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अमरोहा के बाद अब डिडौली क्षेत्र में तेंदुए ने सेही का शिकार किया है। ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा भी किया लेकिन वह जंगल में गायब हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले तेंदुआ ने अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमद नगर से सटे एक बाग में बछिया का शिकार किया था। अब शनिवार शाम डिडौली के गांव चुबका के जंगल में भी शिकार करता तेंदुआ देखा गया है। शनिवार शाम गांव के बृह्मपाल सिंह, अनूप सिंह, बंटी, ब्रिंदेश और पप्पू खेतों से लौट रहे थे। उन्होंने तेंदुए को सेह का शिकार करते देखा तो मोबाइल से फोन कर ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ शिकार छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन तेंदुआ जंगल में गायब हो गया। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी पास के गांव शेखूपुर गुर्जर गांव में तेंदुए ने किसान कलुआ के आंगन में बंधे मवेशी को शिकार बनाया था। लगातार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वह अकेले खेत पर जाने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed