फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a calf, woman fainted after seeing it

Amroha News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, देखकर महिला हुई बेहोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a calf, woman fainted after seeing it
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुओं का आतंक बरकरार है। अब तेंदुए ने पूरनपुर गांव के जंगल में बछड़े को निवाला बना लिया। यह देखकर पास ही खेत पर काम कर रही महिला बेहोश हो गई। गनीमत रही तेंदुए ने महिला को नहीं देखा। आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे, तो तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
पूरनपुर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव है। गांव निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। सर्वेश देवी ने खेत के पास ही तेंदुए को बछड़े का शिकार करते हुए देख लिया। तेंदुए ने बछड़े को गर्दन पर हमला कर मार डाला। यह देखकर महिला बेहोश हो गईं। पास ही खेत पर काम कर रहे किसान नेपाल सिंह दौड़कर पहुंचे और सर्वेश देवी को उठाया। गनीमत रही तेंदुए ने सर्वेश को नहीं देखा, नहीं तो हमला भी कर सकता था।
विज्ञापन

किसी तरह नेपाल और सर्वेश देवी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ देर में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन शोर सुनकर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ एसपी सिंह में ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed