फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacks six people, angry mob beats them to death

Amroha News: तेंदुए का छह लोगों पर हमला, गुस्साई भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला

Sun, 08 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks six people, angry mob beats them to death
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कुतुबपुर हमीदपुर गांव में खेतों पर काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। इससे गुस्साई भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ तेंदुए को घेर लिया और इस हद तक पीटा कि उसकी जान चली गई।
विज्ञापन




तेंदुआ मारे जाने से हड़कंप में आई वन विभाग की टीम तीन लोगों को मौके से पकड़ लाई। कुछ को नामजद करते हुए अज्ञात भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पहले तेंदुए के हमले और फिर पुलिस के रुख से गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंच गए। थाना घेर लिया और हिरासत में लिए तीनों लोगों को वहां से भगा दिया। इन स्थितियों के बीच थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन




घटना शनिवार सुबह की है। कुतुबपुर हमीदपुर गांव में कोविन अपने खेत में टमाटर तोड़ रहे थे। अचानक सामने आए तेंदुए ने कोविन पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों से लोग बचाव के लिए दौड़े तो तेंदुआ उनपर हमलावर हो गया। इससे भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की घेराबंदी शुरू कर दी। इधर से उधर दौड़ता तेंदुआ बार-बार लाठी-डंडों का शिकार होता रहा और जबकि तेंदुए के हमले से ग्रामीण भी घायल होते रहे। ग्रामीणों के डंडों के हमले बढ़ने से लहूलुहान हुए तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीड़ के हाथों तेंदुआ मारे जाने से पुलिस और वन विभाग सन्न रह गया। नौगांवा सादात थाने की पुलिस और वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा, वन दरोगा केपी सिंह वनरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुए के हमले से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में लिया और आनन-फानन कार्रवाई का रास्ता पकड़ते हुए तीन लोगों को हिरासत मेें ले लिया। इनमें ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राकेश और धर्मवीर व राजू शामिल थे। तीनों की हिरासत का पता चलते ही भीड़ ने थाने का रुख किया और हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तीनों को थाने से भगा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।




-------------



मादा थी, चार साल नौ माह थी उम्र

अमरोहा के डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ है कि ग्रामीणों के हमले का शिकार तेंदुआ मादा थी। उम्र चार साल नौ महीने आंकी गई है। लाठी-डंडों के हमले में सिर-दिमाग और गर्दन की चोट जानलेवा बनी है। तेंदुए को मारने वाले तीन लोगों को चिह्नित कर लिया है। नामजद और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


-------------



घायल हुए लोगःः कोविन समेत हेतराम, कृपाल सिंह, अरविंद, धर्म सिंह और हेमराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article