फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard again seen in Jagga Nangla village

जग्गा नंगला गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard again seen in Jagga Nangla village
डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। चार दिन बाद फिर जग्गा नगला गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ तेंदुए तलाश किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। वन विभाग पिंजरा लगवाकर तेंदुए को जल्द पकड़ने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जग्गा नगला गांव निवासी अंकित और विकास बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तालाब के पास तेंदुए को देख तो दोनों के होश उड़ गए। उनका दावा है कि तेंदुआ तालाब में पानी पीकर लौट रहा था। जैसे ही उन्होंने ने टॉर्च से रौशनी की तो तेंदुए ने अपना रास्ता बदल लिया। तभी दोनों युवक भाग कर घर पहुंचे और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद तमाम ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ काफी देर तक तेंदुए को तलाश किया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से तेंदुआ दोबारा नजर नहीं आया। लिहाजा, वन विभाग की टीम शुक्रवार को जाल बिछाने की बात कहकर वापस लौट गई। उधर, जंगल में तेंदुए के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मालूम रहे कि चार दिन पहले भी यहां तेंदुआ देखा गया था। डीएफओ देवमणि मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर गई थी। लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। अब जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed