फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lekhpal and Kanungo accused of taking bribe, audio goes viral

Amroha News: लेखपाल और कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, ऑडियाे वायरल

Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal and Kanungo accused of taking bribe, audio goes viral
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

चकरोड की पैमाइश कराने के नाम पर लेखपाल व कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। रुपयों के लेनदेन से जुड़ी बातचीत की एक ऑडियो भी वायरल हुई है। ऑडियो में किसान कानूनगो से बातचीत कर रहे हैं। किसानों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी किसान रनवीर सिंह ने बताया कि उनके खेत पर जाने वाली चकरोड पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस संबंध में संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। चकरोड पर पैमाइश कराने और रास्ता खुलवाने के नाम पर कानूनगो ने सुविधा शुल्क मांगा था। इसके बाद सुविधा शुल्क लेखपाल को दे दिया था, लेकिन अभी तक चकरोड की पैमाइश नहीं कराई गई है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। किसान का कहना है कि राजस्व निरीक्षक से अपना सुविधा शुल्क वापस मांगा तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया है। तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed