फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers stormed the Collectorate demanding construction of roads and drains.

Amroha News: सड़क व नाली बनवाने की मांग पर कलक्ट्रेट पर गरजे वकील

Tue, 18 Nov 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lawyers stormed the Collectorate demanding construction of roads and drains.
अमरोहा। कचहरी के चेंबर्स परिसर में पसरी गंदगी और समस्याओं को लेकर वकीलों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जल्द परिसर में सड़क और नाली बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर वकीलों ने बताया कि वकीलों व बार एसोसिएशनों की शिकायतों का निवारण के लिए कमेटी का गठन किया गया था। समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई थी। अगस्त में हुई बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थीं।
विज्ञापन

इस बैठक में बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की ओर से अवगत कराया गया था कि जनपद न्यायालय परिसर नगर पालिका परिषद अमरोहा के क्षेत्राधिकार में आता है, इसलिए अधिवक्ताओं के चेंबर्स (लॉयर्स कैंपस) वाले भाग में सड़कों एवं नालियों आदि का निर्माण कराना नगर पालिका के अधिकारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के चैंबर्स वाले भाग (लॉयर्स कैंपस) में न तो सड़कें बनी हैं और न नालियां बनी हैं जिससे बरसात व अन्य निकासी का पानी बाहर नहीं जा पाता है। पानी इकट्ठा हो जाने से मच्छर हो जाते है। वकीलों का चैंबर्स में आना-जाना मुश्किल हो जाता है। वादकारी भी अन्य स्थानों से न्यायालय आते है। लिहाजा चैंबर्स परिसर में पानी की निकासी के लिए सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान अध्यक्ष सलीम खान, सतीश कुमार त्यागी, इरशाद बेग, जगदीश राणा, चंचल सारस्वत, इमरान खान, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed